बरेली

जनसुनवाई समाधान प्रणाली IGRS रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र प्रदेश में प्रथम 

जुलाई-2026 में 4 जनपदों के 85 थानों ने हासिल किया पहला स्थान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अजय कुमार साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र के निर्देशन में शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर शासन की रैंकिंग में माह जुलाई–2026 में बरेली परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में ‘प्रथम स्थान’ प्राप्त किया।
माह जुलाई-2026 में परिक्षेत्र के जनपद बरेली, बदायूँ, शाहजहाँपुर व पीलीभीत ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। परिक्षेत्र के कुल 85 थानों को भी संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान मिला।
बरेली-28: अलीगंज, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज प0, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियाँ, क्योलड़िया, भुता, हाफिजगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, कोतवाली, सिरौली, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर, कैन्ट।
बदायूँ-20: कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिसौली, उझानी, उसावां, कादरचौक, उघैती, मूसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली, सिविल लाइंस।
पीलीभीत-16: महिला थाना, माधौटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, दियोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, सुनगढी, अमरिया, बिलसंडा।
शाहजहाँपुर-21: महिला थाना, रामचंद्रमिशन, खुटार, सिंधौली, कोतवाली, परौर, बण्डा, जलालाबाद, कलान, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी, रोजा, मदनापुर, निगोही, मिर्जापुर, सदर बाजार, गढ़िया रंगीन, जैतीपुर, तिलहर, कटरा, खुदागंज।
प्रथम स्थान पर IGRS कर्मी उ0नि0 शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button