बरेली
उत्तराखंड वासियों ने सदैव से राष्ट्र को सर्वोपरि माना है
अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा का दसवां हरेला महोत्सव संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के दसवें हरेला महोत्सव में अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट, वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि उत्तराखंड वासी सदैव राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हैं। गढ़वाल व कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने सीमाओं की रक्षा में बलिदान दिया।
श्रीमती चंद्रा देवलिया ने कहा हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि महासभा 2008 से लगातार बसंत व हरेला उत्सव मना रही है। पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा बरेली उत्तराखंड की देहरी है। डॉ. दीप पंत ने सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला।
जिला महामंत्री चंदन सिंह नेगी ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, वृद्धजनों व संस्कृत कर्मियों का सम्मान किया। आनंद रोदियाल ने बताया कि अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रानीखेत, खटीमा व स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी। वन विभाग ने तुलसी पौधे वितरित किए।
कार्यक्रम में कर्नल एम सी पंत, दामोदर लोहानी, जे.सी काला, पुष्कर सिंह राणा, दीवानी चंद्र, पुष्कर सिंह बोरा, के.सी.जोशी, सतीश नैथानी, सुनील चौहान, कुंवर सिंह बिष्ट, गिरीश चंद्र पांडे, उमेश बिनवाल, विनोद जोशी, प्रवीण सिंह नेगी, मोहन सिंह रावत, खेम सिंह, तेज सिंह नेगी, भास्कर सिंह रावत, हेमंत डिमरी, भारत जोशी व मुकुल भट्ट मौजूद रहे ।




