बरेली
अग्रवाल सभा का हरियाली तीज मेला 15 अगस्त को त्रिवटी नाथ मंदिर में
मेला क्वीन, मिस मेला क्वीन प्रतियोगिता रहेंगी मुख्य आकर्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी (रजि.) के तत्वाधान में 15 अगस्त को बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर ग्राउण्ड, कृष्ण कथा स्थल जीआरएम स्कूल के सामने हरियाली तीज मेला दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा। रविवार को आलमगिरीगंज स्थित शांति कुटीर धर्मशाला में बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि मेले में महिलाओं व बच्चों के लिए हैण्डीक्राफ्ट, ज्ञानवर्धक स्टाल लगेंगे। मेहंदी, मिक्की माउस, झूले और खान-पान के स्टॉल मुख्य आकर्षण रहेंगे।
पारम्परिक वेशभूषा, फैंसी ड्रेस, ग्रुप डांस, लॉन्ग एवं हैल्दी हेयर, मेहंदी, कला प्रतियोगिता, लकी ड्रा, म्यूजीकल चेयर, स्पॉट इवेंट, मेला क्वीन व मिस मेला क्वीन प्रतियोगिताएं होंगी। स्वतंत्रता दिवस थीम पर देशभक्ति कार्यक्रम भी होंगे। विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।
संरक्षक एड. अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि आयु वर्ग निर्धारित हैं। मीडिया प्रभारी एड. हर्ष कुमार अग्रवाल ने कहा कि पंजीकरण स्पॉट पर होंगे। प्रतिभागी आधार कार्ड साथ लाएं। प्रोफेशनल मान्य नहीं होंगे। बैठक में दिनेश कुमार अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, डॉ आरती अग्रवाल, रश्मी अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।



