बुलंदशहर

यूनेस्को प्रायोजित कला महोत्सव में आजाद पब्लिक स्कूल के चार छात्रों ने बढ़ाया देश का मान।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलन्दशहर। आजाद पब्लिक स्कूल के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने यूनेस्को प्रायोजित “प्लेनेट ऑफ आर्ट–2026” प्रतियोगिता के अंतिम चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। विद्यालय के छात्र सक्षम सिंह, दक्षा हरिद्वारी, निकुंज गौड एवं जुनेरा खान ने 50 से अधिक देशों के प्रतिभागियों के बीच अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनकी कलाकृतियों का चयन यूनेस्को की वार्षिक आर्ट पुस्तिका में प्रकाशन के लिए किया गया है।
विद्यालय के चेयरमैन वासिक आजाद एवं प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button