भरत पुर
नगर पालिका भुसावर में हर घर के सेप्टिक टैंक (गटर) को निशुल्क खाली करवाने विशेष अभियान शुरू किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर कस्बे में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और गंदगी व संक्रमण की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नगर पालिका भुसावर में हर घर के सेप्टिक टैंक (गटर) को निशुल्क खाली करवाने के लिए 31 दिसंबर 2027 तक अधिशाषी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के निर्देशन में विशेष अभियान शिरु कर दिया है इस योजना में नगर पालिका का उद्देश घरों में जमा गंदगी दुर्गंध और संक्रमण के खतरे को कम कर कस्बे को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करना है अभियान के तहत नागरिक अपने सेप्टिक टैंक की निशुल्क सफाई के लिए नगर पालिका के हेल्प लाइन नंबर 14420 और 9024018243, 8426997534 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते है |



