बुलंदशहर

खुर्जा से निकली समरसता कलश वंदन यात्रा

जन-जन तक पहुंचाया संत रविदास का संदेश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
खुर्जा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को खुर्जा विधानसभा से पावन माटी युक्त कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ हुआ। खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने कलश को सिर पर धारण कर यात्रा का शुभारंभ किया।
यात्रा मुंडाखेड़ा मंडल के ग्राम धरपा, केरला, बिरौली से होते हुए रोडवेज वाल्मीकि मंदिर, किला, मवई, जेवर अड्डा, संत रविदास मंदिर, सिटी स्टेशन और नेहरूपुर सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंची। ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, समरसता और मानवता का संदेश दिया। वहीं अभियान संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि ने बताया कि यह यात्रा जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं मंडलों में पहुंचकर संत रविदास जी के विचारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी।
इस अवसर पर गौरव मित्तल, ऋषभ पंडित, कुलदीप चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button