पाकुड़

पाकुड़ बाजार समिति परिसर में धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

World Tribal Day celebrated with great enthusiasm in Pakur Market Committee premises, cultural presentations enthralled the audience.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आदिवासी अस्मिता, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता पर हुई चर्चा
पाकुड़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पाकुड़ स्थित बाजार समिति परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई। आदिवासी रीति-रिवाज और पारंपरिक तरीके से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। विभिन्न कलाकारों ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किए, जिस पर उपस्थित दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। खचाखच भरे परिसर में कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और परंपरा के साथ जल, जंगल और जमीन की रक्षा के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान और जीवनशैली प्रकृति से गहराई से जुड़ी हुई है। इसलिए प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सकारात्मक एवं प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और आदिवासी वीरों की वीरता, संघर्ष एवं बलिदान को भी याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख राम सिंह टुडू, मुखिया विकास गोंड, मुखिया प्रतिनिधि लखन हेम्ब्रम, मुखिया पीटर मरांडी, उभरते नेता मार्क बास्की समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन एवं बीडीओ दिलीप आनंदवी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा के संरक्षण के साथ जल-जंगल-जमीन की रक्षा, सामाजिक एकजुटता और आदिवासी अस्मिता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button