मथुरा

मथुरा की ईदगाह पर जल चढ़ाने जा रहीं चार महिलाएं हिरासत में लीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मथुरा। शाही मस्जिद ईदगाह पर जलाभिषेक करने जा रहीं अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष समेत चार महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जलाभिषेक की घोषणा को लेकर पुलिस बल पहले से सतर्क था। श्रीकृष्ण जन्मभू144712मि क्षेत्र में इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। जगह-जगह वज्र वाहन, पुलिसकर्मी और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी गई। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए नौ अगस्त को कारसेवा के शंखनाद की घोषणा की थी। इसी बीच राष्ट्रीय हनुमान दल ने शाही मस्जिद ईदगाह पर जलाभिषेक की घोषणा की लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण संगठन ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया। हालांकि पदाधिकारियों ने कहा कि श्रवण मास के बाद जलाभिषेक की तिथि घोषित की जाएगी। वहीं शाही मस्जिद ईदगाह पर जलाभिषेक के लिए जा रहीं अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर समेत चार महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, शाम को चारों को छोड़ दिया गया। इधर श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा के लिए मथुरा के साथ आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद समेत अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। रविवार को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, जन्मभूमि राजकुमार अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने ब्लैक कमांडो, पीएसी और पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार ने बताया है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह क्षेत्र में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि अथवा नई परंपरा शुरू करने पर न्यायालय के आदेशों के तहत रोक है। कुछ लोगों ने यहां आने का आह्वान किया था लेकिन इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button