साहेबगंज
झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित
झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 में संघर्ष और त्याग के लिए अंगवस्त्र देकर किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
साहिबगंज झारखंड की पहचान, अस्मिता,संस्कृति एवं अधिकारों की रक्षा के लिए अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय समर्पित करने वाले झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष,त्याग एवं योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के अवसर पर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।सिद्धो-कान्हू सभागार साहिबगंज में आयोजित महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंच पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे,वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, अध्यक्ष नगर परिषद साहिबगंज रामनाथ पासवान सहित अन्य पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने झारखंड आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों द्वारा किए गए संघर्ष,त्याग,तपस्या एवं योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।सभी वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा में आंदोलनकारियों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।उनके संघर्ष ने झारखंड की जल,जंगल,जमीन, संस्कृति,भाषा एवं पहचान के संरक्षण की आवाज को मजबूती प्रदान की है।



