
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय,झारखंड रांची के निदेश के आलोक में जिला प्रशासन, साहिबगंज जिला खेल कार्यालय द्वारा जिले के खिलाड़ियों को डूरंड कप देखने के लिए रांची भेजा गया।जिले के सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स एवं नवसृजित बालक फुटबॉल क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के कुल50खिलाड़ी खेल प्रशिक्षक योगेश यादव के साथ रांची के लिए रवाना हुए।ये खिलाड़ी10अगस्त को संध्या7:00 बजे बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होने वाले एससी दिल्ली बनाम इंडियन एयर फोर्स के बीच मैच देखेंगे।डूरंड कप जैसे राष्ट्रीय स्तर का मैच देखने को लेकर जिले के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।खिलाड़ियों ने इस अवसर के लिए खेल विभाग एवं झारखंड सरकार का आभार जताया।



