
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के मंडरो प्रखंड अंतर्गत विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मंडरो प्रखंड अंतर्गत धनभाषा फुटबॉल मैदान में प्रखंड प्रशासन एवं ग्रामीणों के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।मैच का उद्घाटन मंडरो प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने फुटबॉल को किक मारकर किया।इस अवसर पर प्रखंड कर्मियों और ग्रामीण खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण मैच देखने के लिए पहुंचे,खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति,परंपरा और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना तथा ग्रामीणों के बीच आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा।विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित इस खेल कार्यक्रम से क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।इस मैच के समापन के बाद विजेता टीम को मंडरो बीडीओ मेघनाथ उरांव ने अपने हाथों से सम्मानित किया,उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन,टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।वही कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं प्रखंड कर्मियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।



