बुलंदशहर

वॉइस मीडिया संगठन को मिला नया नेतृत्व

दिनेश शर्मा बने बुलंदशहर दोवारा जिला अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
बुलंदशहर वॉइस मीडिया संगठन ने जनपद बुलंदशहर में संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो चीफ दिनेश शर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश एवं  के नेतृत्व की संस्तुति पर की गई, जिसकी घोषणा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा की गई।
दिनेश शर्मा। लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों और आम जनता की आवाज़ को मंच देने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनकी सक्रियता और ईमानदार कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी फिर दोबारा जिला अध्यक्ष की सौंपी है।
नियुक्ति के बाद दिनेश शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे यह जिम्मेदारी दोबारा जिला अध्यक्ष वॉइस ऑफ मीडिया संगठन के मूल उद्देश्यों—सच्ची, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता—को जनपद बुलंदशहर में और अधिक सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर वॉइस मीडिया संगठन के पदाधिकारियों एवं जिले के पत्रकार साथियों ने अंकित कुमार को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन बुलंदशहर में नई ऊँचाइयों को छुएगा। बुलंदशहर की सभी टीम ने दोबारा से यह नियुक्ति करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जी से कहा कि दिनेश शर्मा को ही दोबारा जिला अध्यक्ष बनाया जाए यह हमारी सभी की बात को ध्यान में रखते हुए 1 साल से सुनते हुए आ रहे हैं और संगठन के लिए बहुत अच्छा कार्य करते हैं दिनेश शर्मा ने सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button