
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर : औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक होटल पर शराब की ओवररेटिंग को लेकर ग्राहक और होटल कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। मामला दर्ज नहीं किया गया है।
औरंगाबाद जहांगीराबाद रोड स्थित रतनपुर रजवाहे के निकट एक होटल पर सुबह से ही ब्लैक में शराब अवैध रूप से बेची जा रही थी। एक ग्राहक ने एतराज जताया तो कर्मचारियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला दर्ज नहीं किया गया है।


