बुलंदशहर

नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ जूनियर छात्र परिषद पदग्रहण समारोह 

विद्यालय चेयरमैन अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने दिलाई शपथ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
औरंगाबाद बुलंदशहर : नेशन पब्लिक स्कूल में बुधवार को जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों की छात्र परिषद का पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय चेयरमैन अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को नेतृत्व और कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।
समारोह का शुभारंभ चेयरमैन अंकुर अग्रवाल एडवोकेट प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। तत्पश्चात स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत गायन किया प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल और उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने मुख्य अतिथि अंकुर अग्रवाल को बुके भेंट कर स्वागत किया।
नवनिर्वाचित छात्र परिषद के हेड बाय हेड गर्ल कैप्टन वाइस कैप्टन तथा विभिन्न सदनों के पदाधिकारियों को बैज और सैशे पहना कर उनके दायित्व सौंपे गए। सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और प्रतिष्ठा बनाये रखने तथा सौंपे गए उत्तरदायित्व को भली प्रकार पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ विद्यालय चेयरमैन ने दिलाई।
छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यार्थी बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने का संकल्प लें। शिक्षा,संस्कार और मेहनत से अपने अभिभावकों और विद्यालय का नाम रोशन करें।
मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण के प्रमुख केन्द्र रहे।
लोकेश वर्मा नेहा पाठक आकाश डांगुर हिमांशी गर्ग अंशु गोयल ललिता चौधरी बबीता सिंह पंकज कुमार रश्मि शर्मा,अवनी सहित अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button