पाकुड़

पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय गीतों से गूंजा परिसर

Independence Day celebrated with great enthusiasm at the Pakur Congress office; the premises resonated with patriotic songs.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण एवं देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय गीतों और देशभक्ति के नारों से पूरा कार्यालय परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वतंत्रता दिवस की गरिमा बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह- पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आलमगीर आलम सहित कांग्रेस के कई वरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वही प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक ने भी अपने प्रखणड स्तरीय संगठन के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, बिलाल शेख, शाहीन परवेज, सेमीनुल इस्लाम, असद हुसैन, पियारुल इस्लाम, रामविलास महतो एवं महिला जिलाध्यक्ष शहनाज बेगम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button