पाकुड़

फेम इंडिया-एशिया की सूची में पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह को झारखंड में पहला स्थान

Pakur SP Anudeep Singh ranks first in Jharkhand on the Fame India-Asia list.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। वर्ष 2026 के लिए फेम इंडिया-एशिया की ओर से जारी देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों की सूची में झारखंड के पांच आईपीएस अधिकारियों का चयन किया गया है। इनमें पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, भा.पु.से. ने झारखंड के चयनित पांच अधिकारियों में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, प्रभावी पुलिसिंग, नेतृत्व क्षमता तथा आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखने सहित विभिन्न मानकों के आधार पर प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है। फेम इंडिया-एशिया की इस सूची में पुलिस अधिकारियों के कार्यों और नेतृत्व क्षमता का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है। पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को राज्य के चयनित पांच आईपीएस अधिकारियों में शीर्ष स्थान मिलना जिले की पुलिसिंग व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को इस उपलब्धि से पहचान मिली है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की इस उपलब्धि से पाकुड़ पुलिस महकमे में भी उत्साह का माहौल है। इसे पुलिस टीम की कार्यकुशलता, समन्वय और बेहतर पुलिसिंग प्रयासों का परिणाम बताया जा रहा है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button