मेरठ

ई रेडियो इंडिया के 16वें मासिक अन्न सेवा अभियान में जरूरतमंदों को बांटा भोजन

सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने का निरंतर प्रयास: अजय चौधरी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। ई रेडियो इंडिया की ओर से आयोजित मासिक अन्न सेवा अभियान का 16वां कार्यक्रम सेवा, समर्पण और मानवता की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के तहत बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (UPAJ) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेरठ जिला अध्यक्ष पत्रकार अजय चौधरी की विशेष मौजूदगी रही। उनकी सहभागिता ने सेवा अभियान को और मजबूती प्रदान की।

इस अवसर पर डॉ. दिलशाद सैफी और प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट राजीव कुमार उर्फ जूनियर सनी देओल भी मौजूद रहे। अतिथियों ने जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर अन्न सेवा में सहभागिता की।

ई रेडियो इंडिया की मासिक अन्न सेवा की शुरुआत 20 अप्रैल 2025 को की गई थी। इसके बाद से यह अभियान प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। पत्रकार त्रिनाथ मिश्रा ने इस सेवा अभियान को अपनी मां को समर्पित किया है। अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने के साथ समाज में सेवा, संवेदना और मानवता की भावना को मजबूत करना है

कार्यक्रम के दौरान पत्रकार अजय चौधरी ने कहा, “जरूरतमंद लोगों को अन्न देने का कार्य एक पुण्य कार्य है। ऐसे सेवा अभियानों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचती है। हम आगे भी इस अभियान को इसी तरह मजबूती प्रदान करते रहेंगे और सेवा कार्यों में अपना सहयोग देते रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि भोजन जैसी मूलभूत आवश्यकता को जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना मानवता की सच्ची सेवा है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को ऐसे कार्यों में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ई रेडियो इंडिया के मार्गदर्शक जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उप संपादक आदित्य गुप्ता, वीडियो जर्नलिस्ट नितिन कुमार और ऑडियो आर्टिस्ट साक्षी निर्वाण सहित टीम के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

आयोजकों ने कहा कि अन्न सेवा केवल भोजन वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होने और मानवता की सेवा का सतत प्रयास है। अभियान को भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button