बुलंदशहर

अमरसिंह महाविद्यालय लखावटी में हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह 

प्राचार्य ने कालेज संस्थापक को किया भाव पूर्ण स्मरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर : अमर सिंह कालेज लखावटी में देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास ,उमंग और उत्साह पूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर ओ 0वी 0एस0 ठैनुआं  ने महाविद्यालय संस्थापक स्वर्गीय रायबहादुर चौधरी अमर सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण करके किया। उपस्थित सभी शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने राष्टृगान एवं राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के गायन के साथ राष्ट्र ध्वज को सलामी दी।
एन सी सी अधिकारी डॉ रामजी द्विवेदी के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनुशासित, आकर्षक मार्च पास्ट तथा ध्वज सलामी परेड प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत भाषण तथा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रो बीके प्रसाद ने उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज का बधाई संदेश पढ़कर सुनाया। वक्ताओं ने वीर सैनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए स्वतंत्रता की रक्षा प्रत्येक देश वासी का कर्तव्य बताया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो अशोक कुमार शर्मा और आर के सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया
इससे पूर्व प्रातः कालीन सत्र में हर घर तिरंगा के अंतर्गत प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button