बुलंदशहर

कोड़ा शमशाबाद में भूखी गायों को समाजसेवियों ने खिलाया हरा चारा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर : कोड़ा शमशाबाद में पशुओं की दुर्दशा और भूख से बिलबिलाती गायों के लिए कस्बे के कुछ समाजसेवियों का दिल करुणा से भर उठा और वो आनन फानन में हरे चारे की टैक्टर ट्राली लेकर गायों को चारा खिलाने पहुंच गए।
चामुंडा देवी मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सैनी ने दरिया दिली दिखाते हुए कोड़ा शमशाबाद गौ शाला में पशुओं को एक ट्रैक्टर ट्राली हरा चारा ले जाकर खुद अपने हाथों से भूखी गायों को चारा उपलब्ध कराया। इस नेक काम में कस्बे के किराना व्यापारी गौरव गर्ग और मनोनीत सभासद नगर पंचायत प्रेम सैनी ने भी सहयोग किया। विदित हो कि जवाहरलाल सैनी पूर्व में भी गौ शालाओं में, वृद्ध आश्रमों में और मंदिर में भंडारे आदि की सेवा अरसे से जी जान से करते आ रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button