गोड्डा

एसआईआर को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित 

निर्वाचक सूची पुनरीक्षण कार्य में दस्तावेज, नोटिस, सुनवाई एवं टीम गठन को लेकर दिए गए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में एसआईआर के तहत चल रहे निर्वाचन कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई।
बैठक में ASDD एवं ड्राफ्ट निर्वाचक सूची BLA-2 को उपलब्ध कराने, अनमैप्ड मतदाताओं की सूची BLO के पास रखने, BLO को नजरी नक्शा, गूगल मैप एवं की-मैप उपलब्ध कराने तथा EF के सेग्रीगेशन के बाद संबंधित प्रपत्र BLO के पास सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने जारी नोटिसों का समय पर तामिला सुनिश्चित करने तथा सुनवाई के लिए प्रत्येक ERO, AERO एवं Addl. AERO स्तर पर 4 से 6 सदस्यीय टीम गठित करने का निर्देश दिया। प्रखंड/पंचायत मुख्यालय में सुनवाई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा गया। बैठक में 05 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक प्राप्त फॉर्म-6 की भी समीक्षा की गई। इस अवधि में जिले में कुल 2,783 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं। इनमें पोड़ैयाहाट से 698, गोड्डा से 684 एवं महागामा से 1,401 फॉर्म-6 प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए कार्यों को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिले के सभी संबंधित ERO, AERO, Addl. AERO एवं अन्य पदाधिकारी जुड़े रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button