राजस्थान निवासी दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
शादी का झांसी देकर संबंध बनाने का आरोप,इंस्टाग्राम से की थी दोस्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । देहात थाना पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म के एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है।
देहात थाना पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के ग्राम बाजना निवासी गब्बू पिता सन्नु के रूप में हुई है। उसे हापुड़ में विशाल मेगा मार्ट के पास से गिरफ्तार किया गया है । आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी और युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी बाद में युवक ने शादी का झांसा देते हुए युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर फरार हो गया था।
हापुड देहात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पारस मलिक ने बताया कि एसपी सर के आदेश पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हापुड़ देहात पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गब्बू को पकड़ा है । गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सी ओ सिटी अनीता चौहान ने बताया कि , पुलिस अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय रूप से अभियान चला रही है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला संबंधी अपराधों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


