हापुड़

पुलिस चौकी  से महज 150 मीटर दूर हथौड़े से पीट पीटकर युवक की हत्या

हत्यारों के खिलाफ कोर्ट में गवाही देने जा रहा था मृतक गौरव

फरार 4 हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें गठित की गईं

युवक को पीटते हुए हत्यारों का वीडियो भी हुआ वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़(यूपी)- मीनी रंजिश में युवक गौरव त्यागी पर जानलेवा हमले में मौत .धनौरा रोड पर कार सवार दबंगों ने युवक की पीट पीटकर हत्या की,गंभीर हालत में गौरव को मेरठ मेडिकल कॉलेज नेमृत घोषित किया हापुड देहात पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
जमीनी विवाद में पुरानी रंजिश और विपक्षी पर हत्या के प्रयास के मुकदमे में मुख्य गवाह था मृतक गौरव त्यागी ।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मुकदमे में पैरवी कर रहे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है,आरोप है कि कार सवार युवकों ने युवक पर हथौड़े, लाठी- डंडो ,सरिया और धारधार हथियारों से जमकर पिटाई की थी । गंभीर रूप से घायल युवक गौरव ने मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया ।

घटना हापुड देहात थाना क्षेत्र में धनौरा रोड पर ददायरा चौराहे से दिनेश विद्यापीठ चौकी की ओर जाने वाली सड़क की बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी इस रास्ते से जा रहे थे,इसी दौरान कार सवार चार आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की।

इस हमले में गौरव त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें तत्काल देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे की वजह तथा हमले में शामिल आरोपियोंकी भूमिका की

पड़ताल की जा रही है।

सी ओ सिटी अनीता चौहान ने बताया कि, आज हापुड देहात थाना अंतर्गत ददायरा चौराहे से डेढ़ सौ फीट आगे और विद्यापीठ पुलिस चौकी के पास गौरव त्यागी जा रहे थे , जो गांव मोहम्मदपुर आजमपुर थाना बाबूगढ़ के रहने वाले हैं । इसी दौरान इनके साथ कार सवार चार लोगों द्वारा इनके साथ मारपीट की गई ।,इसके काफी गंभीर चोटें आई हैं जिसके बाद देवनन्दिनी अस्पताल लाया गया , जिसके बाद इन्हें हायर सेंटर मेरठ ले जाया गया , जहां इनकी मृत्यु हो गई है । इनके परिजनों से तहरीर लेकर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है । मुलजिमों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं । शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button