दिल्ली

11 सितंबर को होगा प्राइम वीडियो की ‘द रिवोल्यूशनरीज’ का वर्ल्डवाइड प्रीमियर।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

नई दिल्ली। प्राइम वीडियो ने अपनी बहुप्रतीक्षित हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ ‘द रिवोल्यूशनरीज’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा कर दी है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा सीरीज़ 11 सितंबर 2026 से भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह सीरीज़ भारत की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चार गुमनाम क्रांतिकारियों की कहानी को सामने लाती है। यह संजीव सान्याल की चर्चित किताब रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वोन इट्स फ्रीडम पर आधारित है। सीरीज़ का निर्माण मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।

सीरीज़ में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरज़ादा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जेसन शाह, पाओली डैम और टोटा रॉय चौधरी अहम किरदार निभा रहे हैं। कहानी संयुक्ता चावला शेख, अक्षिता वाधवाना, शोभित नारंग और रुत्वी मेहता ने लिखी है।

प्राइम वीडियो इंडिया के एसवीओडी ओरिजिनल्स के डायरेक्टर एवं हेड निखिल माधोक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की कई अनकही कहानियां आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि ‘द रिवोल्यूशनरीज’ चार बहादुर क्रांतिकारियों और ब्रिटिश शासन के खिलाफ उनके संघर्ष की रोमांचक कहानी को दर्शाती है।

सीरीज़ हिंदी में रिलीज होगी और तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ व बंगाली में डबिंग के साथ-साथ अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में सबटाइटल्स उपलब्ध होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button