मेरठ

एमआईईटी में एआई वर्कशॉप, छात्रों को बताए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के रोजगारपरक अवसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) में छात्र-छात्राओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैमसंग के एआई एक्सपर्ट ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आधुनिक तकनीकों और उनके व्यावहारिक उपयोग की विस्तार से जानकारी दी।

वर्कशॉप के दौरान छात्रों को मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, डीप लर्निंग, कंप्यूटिंग और कंपाउंड कंप्यूटिंग सहित एआई से जुड़ी विभिन्न तकनीकों के बारे में समझाया गया। विशेषज्ञ ने कहा कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, लेकिन इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए युवाओं का स्किल्ड होना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ नए और आधुनिक स्किल्ड कोर्स भी किए जाएं, ताकि वे बेहतर तरीके से रोजगारपरक बन सकें।

कार्यक्रम के दौरान सैमसंग की ओर से विभिन्न गतिविधियों और गेमिंग एक्टिविटीज का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीक के साथ-साथ टीमवर्क, रचनात्मकता और समस्या समाधान जैसे कौशल विकसित करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कार्यक्रम संयोजक रितिमा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ नई तकनीकों और बदलते औद्योगिक परिवेश की जानकारी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी छात्रों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे वे तकनीकी शिक्षा के साथ अतिरिक्त ज्ञान और आधुनिक कौशल हासिल कर सकें।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ. केएलए खान, प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संस्थान के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रितिमा एवं पूरी टीम को बधाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button