साहेबगंज
राष्ट्रीय सलाहकारों ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो का निरीक्षण
स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गुणवत्ता का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज बुधवार 19 अगस्त 2026 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय,पटना से आईं राष्ट्रीय सलाहकार रिया भारती एवं अंशु प्रिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो का औचक निरीक्षण कर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन NHM के अंतर्गत संचालित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित रजिस्टर,प्रतिवेदन एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। सलाहकारों ने VBD कक्ष में मलेरिया,फाइलेरिया,डेंगू, चिकनगुनिया आदि रोगों से संबंधित प्रतिवेदन,प्रयोगशाला कक्ष,टीकाकरण कक्ष,NCD कक्ष, दवा वितरण कक्ष का भी निरीक्षण किया।इसके साथ ही RKSK के तहत संचालित युवा मैत्री केंद्र एवं परिवार नियोजन कक्ष की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांझी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामपुर का भी निरीक्षण किया और सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी ली।वही निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.पंकज कुमार, जिला VBD सलाहकार डॉ.सत्तीबाबू डाबडा,डॉ.चंदन कुमार,डॉ.रोहित कुमार गोंड,डॉ.बेसरा, डॉ.रितेश कुमार,विष्णु कुमार भगत बीपीएम,सुमन कुमारी BAM, MTS,BTT,CHO,LT,ANM,फार्मासिस्ट सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।



