बोकारो

डा0 अम्बेडकर के प्रतिमा का अनावरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया के पूर्व विधायक श्रीमती बबीता देवी ने कसमार प्रखंड अंतर्गत दांतू में आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्रीमती बबीता देवी जी ने बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष की प्रेरणादायी मिसाल है। उनका जीवन, विचार और संविधान निर्माण में योगदान सदैव समाज को दिशा देता रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों एवं स्थानीय ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button