गोड्डा
जिला कांग्रेस कार्यालय में मनी राजीव गांधी की जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष यहया सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
जिलाध्यक्ष यहया सिद्दीकी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के महान शिल्पकार थे। उन्होंने देश में तकनीकी विकास, संचार क्रांति, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा और देश को आधुनिकता तथा नई तकनीक से जोड़ने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उनके विचार, दूरदृष्टि और लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।



