शामली

थाना समाधान दिवस में दर्जनों शिकायतें, निस्तारण का आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। शनिवार को थाना परिसर में शासन के निर्देश पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अपराध निरीक्षक राजीव कुमार ने की। समाधान दिवस में नगर एवं क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।इस दौरान कई फरियादियों ने सड़क संबंधी समस्याओं की शिकायत की, जबकि कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसियों ने खेत की चक रोड पर कब्जा कर रखा है। शिकायतों को सुनने के बाद अधिकारियों ने संबंधित विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और फरियादियों को जल्द समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button