सिंगरौली

वार्ड क्रमांक-36 में जलभराव से राहत के लिए पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने संभाला मोर्चा

तेलगवा, मटबई सहित प्रभावित क्षेत्रों में मजदूरों और जेसीबी की मदद से कराया जा रहा सफाई व सुधार कार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। बारिश के बाद वार्ड क्रमांक-36 में जलभराव की समस्या को देखते हुए पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू कराया है। उन्होंने बताया कि तेलगवा, मटबई सहित वार्ड के विभिन्न गली-मोहल्लों, सड़कों, नालियों और जलभराव वाले स्थानों पर मजदूरों एवं जेसीबी मशीन की सहायता से सफाई और आवश्यक सुधार कार्य कराया जा रहा है।
पार्षद ने कहा कि बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी जमा होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को जल्द राहत मिल सके, इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान जनप्रतिनिधि और जनता के सामूहिक प्रयास से ही बेहतर तरीके से संभव है।

प्रेम सागर मिश्रा ने सामाजिक एकता और सहयोग पर जोर देते हुए कहा कि एकजुट होकर किए गए सकारात्मक प्रयासों से ही क्षेत्र के विकास और उज्जवल भविष्य की राह आसान होती है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को सामाजिक हित से जुड़े कार्यों में सहयोग और सहभागिता निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। जनहित के कार्यों में सामूहिक भागीदारी से न केवल समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि वार्ड का विकास भी तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सकारात्मक सोच के साथ विकास कार्यों में सहयोग करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button