हापुड़
जिलाधिकारी कविता मीणा ने विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड़ । कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीना की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, रोस्टर का अनुपालन, ट्रिपिंग की समस्या, बिलिंग एवं विद्युत चोरी पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि खराब ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के अंदर बदला जाए* तथा जनसुनवाई में प्राप्त विद्युत शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए।



