बुलंदशहर
डिबाई में सांसद भोला सिंह का जगह-जगह जोरदार स्वागत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
डिबाई। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद बुलंदशहर जनपद में प्रथम बार आगमन पर सांसद डॉ. भोला सिंह का डिबाई क्षेत्र में जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। डिबाई दोराहे पर अनबद लोधी व रामचंदर प्रधान, रामनगर में पवन प्रधान, मंडी समिति पर अजय लोधी, मथुरिया कॉलेज पर डैनी, महादेव चौराहे पर चेयरमैन अरुण सिंघल व बिट्टू गोस्वामी, स्टेट बैंक पर विकास वार्ष्णेय, बालाजी धर्मकांटे पर मयंक वार्ष्णेय तथा गगन पेट्रोल पंप पर गगन तायल ने समर्थकों के साथ सांसद का स्वागत किया।
इसके बाद रतनपुर में पूर्व विधायक राम सिंह तथा नरौरा में चेयरमैन पति किताब सिंह यादव सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान सहित सैकड़ों वाहनों का काफिला मौजूद रहा।



