खैरथल

जूलॉजी में ऑल राजस्थान पांचवीं रैंक हासिल कर नेहा भारती ने बढ़ाया खैरथल जिले का गौरव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल :  खैरथल जिले  की होनहार छात्रा नेहा भारती पुत्री रूपचंद भारती ने जूलॉजी विषय में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल राजस्थान स्तर पर पांचवीं रैंक हासिल कर खैरथल क्षेत्र और खैरथल जिले मेंअपने परिवार का नाम रोशन किया है।
नेहा भारती सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता रूपचंद भारती पिछले लगभग 45 वर्षों से पत्रकारिता एवं समाचार जगत से जुड़े हुए हैं, जबकि उनकी माता जयवंती भारती गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद नेहा ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
जूलॉजी विषय में ऑल राजस्थान पांचवीं रैंक प्राप्त करना नेहा के शैक्षणिक जीवन की बड़ी उपलब्धि है। उनकी सफलता से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों ने नेहा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नेहा की इस सफलता को उनकी मेहनत और पढ़ाई के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से न केवल परिवार का गौरव बढ़ाया, बल्कि खैरथल जिले के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
परिवारजनों और शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि नेहा भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button