शामली

धोखाधड़ी के मामले का निस्तारण होने पर अब्दुल वाहिद ने जताया आभार

एसपी को पत्र भेजकर शामली पुलिस की कार्रवाई की सराहना की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला, शामली। जमीन दिखाकर धोखाधड़ी के जरिए लाखों रुपये हड़पने के मामले का निस्तारण होने पर गांव इस्लामपुर घसौली निवासी अब्दुल वाहिद ने शामली पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मामले में की गई कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया और पुलिस अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।
अब्दुल वाहिद ने अपने पत्र में कहा कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संबंधित पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया, जिसके परिणामस्वरूप उनके प्रकरण का निस्तारण हो सका। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से उन्हें राहत मिली है और पुलिस प्रशासन के प्रति उनका विश्वास मजबूत हुआ है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण पुलिस प्रशासन के प्रति जनता का भरोसा बढ़ाता है। अब्दुल वाहिद ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पुलिस इसी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई करती रहेगी। उन्होंने पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक सहित शामली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button