शामली

झिंझाना पुलिस ने कच्ची शराब के साथ आरोपी दबोचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झिंझाना। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम हथछौया निवासी सुमित पुत्र वेदपाल को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पूरन सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार तथा कांस्टेबल सत्यप्रकाश शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button