सउदी की जेल में सजा काट रहे इंद्रमणी नौटियाल को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 2 लाख की मदद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री के गंढवाल कोडिनेट किशोर भट्ट ने गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव में पहुंचकर दीपिका नौटियाल के आवास पर पहुंचकर ,उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की ओर से मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत किए गए दो लाख रूपए की धनराशि का चैक सौंपा। दीपिका के पिता इंद्रमणि नौटियाल पिछले आठ वर्षों से सउदी अरब में कानूनी मुसीबत में फंसे हुए हैं, जहां से उन्हें वापस आने के लिए कानूनी खर्च के लिए बड़ी रकम की जरूरत है, प्रदेश और देश भर से लोगों ने दीपिका नौटियाल की मदद के लिए अपने हाथ बढ़ाए हैं और दीपिका ने बताया कि अब तक जन सहयोग से एक करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि जमा की जा चुकी है। इंद्रमणी नौटियाल की सुरक्षित देश वापसी के लिए अपने स्तर से सहयोग कर रहे प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त करता हूं, यह मानवीय संवेदना का विषय है और एक बेटी अपने पिता की घर वापसी के लिए जिस तरह से संघर्ष कर रही है वह भावुक कर देता है।
गोरसाड़ा में पहुंचने पर दीपिका को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष का चैक सौंपते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि पूरा राज्य और सरकार दीपिका के परिवार के साथ है और सभी अपने स्तर से लगातार से प्रयासों में लगे हैं कि इंद्रमणी नौटियाल की शीघ्र घर वापसी हो। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस इंद्रमणी नौटियाल की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्री और दूतावास से भी संपर्क किया है।
गोरसाडा पहुंचने पर दीपिका और उनके परिवार से मुलाकात के साथ ही क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों से भी मुलाकात हुई और विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर साथ उपस्थित रहे सभी साथियों, समर्थकों का आभार।



