खैरथल

कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा 24 सितम्बर को होगी आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला स्तर पर मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति पश्चात ली जाने वाली कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा (माह सितम्बर, 2026) का आयोजन 24 सितम्बर 2026 को कमरा नं. 309, कलेक्ट्रेट खैरथल-तिजारा में किया जाएगा। परीक्षा में कुल 14 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पारी में अनुक्रमांक 1143 से 1148 तक के अभ्यर्थियों की परीक्षा प्रातः 10:30 से 11:15 बजे तक, द्वितीय पारी में अनुक्रमांक 1149 से 1154 तक के अभ्यर्थियों की परीक्षा प्रातः 11:30 से 12:15 बजे तक तथा तृतीय पारी में अनुक्रमांक 1155 से 1156 तक के अभ्यर्थियों की परीक्षा दोपहर 12:30 से 1:15 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (Admit Card) एवं सूची जिला कार्यालय की वेबसाइट www.khairthaltijara.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर, कार्यालयाध्यक्ष से फोटो प्रमाणित करवाकर निर्धारित तिथि एवं समय पर परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हों। परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button