कैराना

पुलिस से भिड़ना पड़ा भारी, वांछित आरोपित गिरफ्तार

वारंटी को छुड़ाने के प्रयास और पुलिस टीम के सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप, अलीपुर पुलिया से दबोचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। वारंटी की गिरफ्तारी का विरोध कर पुलिस टीम से उलझने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में वांछित आरोपित को कैराना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को अलीपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 14 जून को कैराना पुलिस टीम न्यायालय से जारी आदेशिका की तामील करते हुए गांव मंडावर निवासी वारंटी कुम्मत की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान वारंटी के पुत्र दिलबहार उर्फ अफसर समेत पांच लोगों और कुछ अज्ञात लोगों ने गिरफ्तारी का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपितों ने पुलिस टीम के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गिरफ्तार वारंटी कुम्मत को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान घरेलू सामान को क्षतिग्रस्त किया गया और पुलिस टीम पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। साथ ही लोक सेवकों के विरुद्ध झूठे साक्ष्य गढ़ने का प्रयास किए जाने का भी आरोप है। मामले में कैराना कोतवाली में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में तीन सितंबर की रात संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान कैराना पुलिस ने वांछित आरोपित दिलबहार उर्फ अफसर पुत्र कुम्मत उर्फ युसुफ निवासी गांव मंडावर को अलीपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध मुकदमा संख्या 433/2026 में धारा 191(1), 191(2), 352, 221, 228 और 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button