सिंगरौली

साईं डायग्नोस्टिक सेंटर के विरुद्ध FIR दर्ज

देवसर में चिकित्सक आवास से संचालित सेंटर पर प्रशासन की कार्रवाई, SDM ने किया था औचक निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित चिकित्सक आवास से संचालित किए जा रहे साईं डायग्नोस्टिक सेंटर के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को संबंधित सेंटर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में पुलिस द्वारा सेंटर संचालक रामलोटन बैस के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली गई है।
उल्लेखनीय है कि देवसर एसडीएम द्वारा सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक आवास में डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन पाया गया तथा लैब संचालन से संबंधित उपकरण भी मौके पर मिले। प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने सीएमएचओ को नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद संबंधित संचालक के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय परिसरों एवं स्वास्थ्य संस्थानों का अनधिकृत अथवा नियम विरुद्ध व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button