
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र निवासी गौतम दास को अज्ञात साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप कॉल कर स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताते हुए मानसिक रूप से डराया-धमकाया अपराधियों ने अश्लील वीडियो और एफआईआर दर्ज होने का झूठा भय दिखाकर पीड़ित से 1 करोड़ 20 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए।इस संबंध में 31अगस्त 2026 को बरहरवा थाना में कांड संख्या 218/26 दर्ज किया गया था।कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी सह साइबर सेल नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।
टीम ने बैंक स्टेटमेंट एवं तकनीकी शाखा के सहयोग से कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर क्षेत्र से अंतरराज्यीय संगठित साइबर गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।जिसमें रंजीत बास्की,बॉम्बे कॉलोनी,वर्धमान दुर्गापुर,आसित महतो एनटीपीसी विद्यानगर,आईटीआई गोसाईं टोला,पश्चिम वर्धमान,धीरज हारी विधाननगर,हुरको दुर्गापुर शामिल है।वही छापामारी दल में मुख्यालय डीएसपी,बरहरवा पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार,अवर निरीक्षक अनिल कुमार,अवर निरीक्षक सत्यवान कुंभकार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।



