रामपुर शाहबाद

छात्रा ने बहन के देवर-भाभी पर लगाया अगवा करने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। पटवाई स्थित एक स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा ने अपनी बड़ी बहन के देवर और उसकी पत्नी पर बेहोश कर अगवा करने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि कॉलेज से निकलने के बाद आरोपित ने उसके मुंह पर रुमाल लगाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे चार पहिया वाहन से शाहबाद लाकर रामगंगा पुल के पास छोड़ दिया गया। रामगंगा पुल के पास छात्रा को इस हालत में देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा से जानकारी ली और उसे चिकित्सकीय जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद भेजा।
कस्बा इंचार्ज रोहित कुमार ने बताया कि छात्रा ने अपनी बड़ी बहन के देवर और उसकी पत्नी पर पटवाई कॉलेज के बाहर से मुंह पर रुमाल लगाकर वाहन में ले जाने का आरोप लगाया है। छात्रा ने अपने परिजनों को भी फोन कर सूचना दी, जिसके बाद उसकी बड़ी बहन मौके पर पहुंची। पुलिस के छात्रा की बड़ी बहन का अपने पति से विवाद चलने की बात भी सामने आई है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button