भरत पुर
नगर पालिका भुसावर के दूसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए मुकेश तिवाडी
नगरपालिका कार्यालय में आज 23 सितम्बर बुधवार को संभाला अध्यक्ष पद पर पदभार

बोले सभी वर्गों को साथ लेकर शहर के विकास को देंगे गति
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव 2026 के बाद प्रदेश की विभिन्न नगर पालिकाओं के नवनिर्वाचित अध्यक्षो और चैयरमैनो ने अधिकारिक तौर पर अपना पदभार संभालना शुरु कर दिया है। वहीं भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु मतदान प्रक्रिया 21 सितम्बर सोमवार को इटामडा सड़क मार्ग स्थित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में सुबह 10:00 से रिटर्निंग अधिकारी राधेश्याम मीणा के निर्देशन में हुई। जहां सभी 25 वार्ड के पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं मतगणना के बाद मुकेश तिवाडी ने 22 मत प्राप्त किए तो दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति पाण्डेय ने 3 मत प्राप्त किए। वहीं उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में नगर पालिका भुसावर में दूसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए मुकेश तिवाडी को प्रमाण पत्र सौंपते हुए शपथ दिलवाई गई। वहीं आज 23 सितम्बर बुधवार को भुसावर नगर पालिका के नए अध्यक्ष पद पर मुकेश तिवाडी ने पदभार संभाल लिया। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा, नगरपालिका के अधिषासी अधिकारी राजेश शर्मा, नगरपालिका के उपाध्यक्ष बने लवकेश सैनी, मानव सिंघल, प्रदीप झालाटाला, सफाई निरीक्षक विष्णु शर्मा आदि सहित नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा नव निर्वाचित पार्षद एवं मुकेश तिवाडी के समर्थक मौजूद रहे जिन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और उपखण्ड अधिकारी एवं ईओ का माला, साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। वहीं ज्ञात हो कि मुकेश तिवाडी लगातार सातवीं बार पार्षद बने हैं और वहीं बर्ष 2016 से ,2020 तक पूर्व में भी नगर पालिका भुसावर के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं भुसावर की नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर पद संभालते हुए मुकेश तिवाडी ने कहा कि शहर के विकास के लिए सभी पार्षदों और सभी वर्गों को साथ लेकर काम किया जाएगा। वहीं उन्होंने सफाई, रोशनी, सडक और नालियों से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।



