बरेली

मीरगंज में ‘सिंघम’ अवतार में थाना प्रभारी रवि कुमार गरीबों के लिए बने मसीहा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / मीरगंज। थाना मीरगंज प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार की कार्यशैली की पूरे जिले में चर्चा है। वे रोजाना सुबह 10 से 2 बजे तक थाने में जनता अदालत लगाकर फरियादियों की बात अभिभावक की तरह सुनकर मौके पर ही निस्तारण कर रहे हैं।
ताजा मामला ग्राम पैगानगरी के कमाल हसन का है। उन्होंने मीरगंज के भूपेंद्र से टेंपो खरीदा था, जिसमें 48 में से 14 किस्त जमा बताई गई थी। आरोप है कि बाद में भूपेंद्र मुकर गया और दबंगई दिखाते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। परेशान होकर कमाल हसन जनसुनवाई में पहुंचे तो थाना प्रभारी ने आरोपी को तलब कर महज कुछ घंटों में न्याय दिलाया।
ग्रामीणों का कहना है कि सालों से भटक रहे गरीबों के लिए रवि कुमार मसीहा साबित हो रहे हैं। उनके सख्त और जनहितैषी रुख से दबंगों के हौसले पस्त हैं और आम जनता में पुलिस की साख मजबूत हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button