70 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – उपखण्ड भुसावर के गॉव सुहारी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं कस्बा भुसावर के पीएम श्री राजकीय श्री जगन्नाथ पहाडिया विद्यालय में चल रही 70 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि गॉव सुहारी में आयोजित की जा रही 70 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शांतिपूर्ण हुआ। समापन समारोह का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भुसावर विजेन्दर कोली के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। जबकि अध्यक्षता संयोजक हरजीत सिंह द्वारा की गई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, भामाशाह काडूराम मीणा, पप्पू गुर्जर एवं भीमसिंह गुर्जर कालाहार रहे। 70 वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस के 17 वर्ष छात्रा वर्ग में प्रेम पब्लिक माध्यमिक विद्यालय भुसावर प्रथम एवं राजकीय विद्यालय सिरस द्वितीय स्थान पर रहे। 19 वर्ष छात्रा वर्ग टेबल टेनिस में राजकीय विद्यालय सुहारी प्रथम, देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय रसेरी बयाना द्वितीय रहे। टेबल टेनिस 17 वर्ष छात्र वर्ग में होली मदर पब्लिक स्कूल भरतपुर विजेता तो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुहारी उपविजेता रहे। 19 वर्ष छात्र वर्ग में राजकीय विद्यालय सुहारी विजेता तो प्रेम पब्लिक विद्यालय भुसावर उपविजेता रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों का सम्मान किया गया। वहीं दूसरी ओर शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा भुसावर के श्री जगन्नाथ पहाडिया राजकीय विद्यालय में आयोजित की जा रही 70 वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह का आयोजन नगरपालिका भुसावर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश तिवारी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जबकि अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भुसावर विजेन्दर कोली द्वारा की गई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शशीकान्त पाण्डेय, आरपी अजय पाण्डेय एवं राहुल शर्मा मौजूद रहे। 70 वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के 19 वर्ष छात्र वर्ग में अमर विद्या मन्दिर भरतपुर प्रथम एवं पीएमश्री राजकीय विद्यालय वैर द्वितीय स्थान पर तो पीएमश्री शहीद रामबाबू राजकीय विद्यालय उच्चैन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 19 वर्ष छात्रा वर्ग में पीएम श्री जगन्नाथ पहाडिया राजकीय विद्यालय प्रथम तो राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 17 वर्ष वर्ग छात्र में अमर विद्या मन्दिर भरतपुर प्रथम तो बृज आदर्श चिकसाना द्वितीय स्थान पर रहे एवं पीएम श्री भुसावर को तृतीय स्थान पर रहे। दूसरी ओर 17 वर्ष छात्रा वर्ग में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भुसावर प्रथम एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निठार द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों का सम्मान किया गया।


