सिंगरौली

मजदूरी मांगने पर मधुकॉन कंपनी के अधिकारियों पर अभद्रता

मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

​सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। एनसीएल की निगाही परियोजना में कार्यरत मधुकॉन कंपनी के अधिकारियों पर मजदूरों ने आर्थिक शोषण, जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और काम से निकालने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ितों ने मुख्य महाप्रबंधक (CGM), एनसीएल निगाही परियोजना को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
​मजदूरी में कटौती और सुरक्षा मानकों की अनदेखी
मजदूरों द्वारा प्रस्तुत पत्र के अनुसार, वे विगत कुछ वर्षों से मधुकॉन कंपनी निगाही के अधीन विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। आरोप है कि कंपनी के डीजीएम विनीत पाण्डेय तथा सेफ्टी अधिकारी निमेष उपाध्याय द्वारा मजदूरी भुगतान में लगातार लेट-लतीफी की जा रही है और निर्धारित मजदूरी का पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा, मजदूरों को न तो मेडिकल सुविधाएं दी जा रही हैं, न ही सेफ्टी उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, और पीएफ (PF) भी सही ढंग से जमा नहीं किया जा रहा है।
​जातिसूचक शब्द और डंपर से दबाने की धमकी
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि जब मजदूर अपनी बकाया व निर्धारित मजदूरी की मांग करते हैं, तो उक्त दोनों अधिकारी उनके साथ अभद्र भाषा व जातिसूचक गालियां देते हैं और काम से निकालने की धमकी देते हैं। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें साइट पर काम करते समय गाड़ी से एक्सीडेंट करवाने व डंपर में दबाकर खत्म करने तक की धमकियां दी जाती हैं।
​लिखित आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ भुगतान
मजदूरों का कहना है कि पूर्व में की गई हड़ताल के दौरान कंपनी प्रबंधन ने लिखित रूप से निर्धारित मजदूरी भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद लिखित समझौते के अनुसार भुगतान नहीं किया गया।
​पीड़ित मजदूरों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई करने तथा उनकी बकाया मजदूरी व सुरक्षा अधिकार दिलाने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button