बरेली
राधा रानी की छठी पर कढ़ी-चावल के प्रसाद का भंडारा किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में राधा रानी की छठी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। राधा रानी के भक्तों एवं व्यापारियों ने राज कपूर गुप्ता की दुकान के सामने कढ़ी-चावल के विशाल भंडारे का आयोजन किया। इससे पूर्व मोहल्ला साहूकारा स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद का भोग लगाया गया। इसके बाद मेन बाजार में भंडारा शुरू हुआ, जिसमें कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
शाम को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन हुआ। कलाकारों और महिलाओं ने राधा-कृष्ण के भजन गाए और नृत्य किया, पूरा मंदिर राधामय हो गया।
इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी अखिलेश अग्रवाल, राज कपूर गुप्ता, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, सचिन चौहान, सभासद प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।




