बरेली

29 सितंबर से शुरू होगा 81वां सालाना उर्स-ए-आले रसूल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। शाहमतगंज स्थित खानकाह-ए-वामिकिया निशातिया में 81वां सालाना उर्स-ए-आले रसूल 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा।
साहिबे सज्जादा बदरे तरीकत सैयद असलम मियां वामिकी की सरपरस्ती में तीन रोजा उर्स के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं रूहानी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
पहला दिन – 29 सितंबर:
सुबह 10 बजे कुरआन ख्वानी और सलातो-सलाम होगा। दोपहर 3 बजे नमाज-ए-जुहर के बाद मोहम्मद मेराज वामिकी के मकान, बारा अहमद अली तालाब से जुलूस-ए-परचम कुशाई निकाला जाएगा। जुलूस बांस मंडी, खिरनी की मस्जिद आजम नगर, ख्वाजा चौक गुलजार रोड, हजरत पतंग शाह की मजार और साहू गोपीनाथ कॉलेज होते हुए खानकाह-ए-वामिकिया निशातिया पहुंचेगा। शाम को फातिहा ख्वानी और रात में महफिल-ए-समां का आयोजन होगा। रात 1 बजे चिश्ती रंग के बाद विशेष दुआ और नजर का कार्यक्रम होगा।
दूसरा दिन – 30 सितंबर:
नमाज-ए-अस्र के बाद जिक्रे खात्मे ख्वाजगान और मगरिब के बाद गिलाफ व चादरपोशी होगी। नमाज-ए-ईशा के बाद रूहानी महफिल-ए-समां (कव्वाली) का विशेष आयोजन किया जाएगा।
तीसरा दिन – 1 अक्टूबर:
नमाज-ए-फज्र के बाद कुरआन ख्वानी, नात, मनकबत और उलमा-ए-किराम की तकरीरें होंगी। दोपहर ठीक 1 बजे खुसूसी कुल शरीफ और दुआ होगी। कुल शरीफ के बाद लंगर-ए-आम का इंतजाम किया गया है। आयोजकों के मुताबिक सभी कार्यक्रम वामिकिया एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में शाहदाना वली रोड, शाहमतगंज, बरेली शरीफ स्थित खानकाह-ए-वामिकिया निशातिया में आयोजित होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button