
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) । हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा में एक पकौड़े की दुकान पर मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते सड़क जंग का मैदान बन गई और सड़क पर दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई । दोनों पक्षों के लोगों के बीच दोनों ओर से लाठी – डंडों और थप्पड़- घूंसे चलने लगे । किसी व्यक्ति ने इस घटना का विद्टईओ बना लिया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समोसे की दुकान के ठीक सामने आधा दर्जन से अधिक लोग एक-दूसरे पर लाठी- डंडों से जानलेवा हमला कर रहे हैं । इस झगड़े के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोग और महिलाएं भी बीच बचाव करने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं लेकिन दोनों पक्ष मारपीट से रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं । दोनों पक्ष एक दूसरे को जमीन पर गिराकर मार रहे है तो कोई पकौड़े बनाने के औजारों को हथियार बनाकर दूसरे पक्ष पर हमला करता नजर आ रहा है।
मारपीट की इस घटना का वीडियो वायरल होते ही धौलाना थाना पुलिस हरकत में आ गई और मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है ।
सीओ पिलखुवा मुनेश चंद्रा ने बताया कि थाना धौलाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देहरा मे सजातीय 02 पक्षों के मध्य पैसो के लेनेदेन को लेकर आपस में मारपीट / झगड़ा हो हो गया जिसमें 02 चोटिल व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है,वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



