दबंगों का तांडव, घर में घुसकर महिलाओं को पीटा,वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र की महताब कॉलोनी में दबंगों का तांडव देखने को मिला है । दबंगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया जिसमें घर की महिलाओं को जमकर पीटा गया । लोहे की सरिया और डंडे से लैस होकर आए हमलावरों ने महिलाओं से गाली-गलौज और मारपीट करते हुए सड़क पर घसीटकर पीटा।
दबंगों की पिटाई से पीड़ित अनु कुमार के सिर और मुंह पर आईं गंभीर चोटें आई हैं जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है । जबकि वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
जानकारी के अनुसार , हापुड देहात थाना क्षेत्र के महताब कॉलोनी में बच्चों के विवाद को लेकर विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। कल देर शाम मेहताब कॉलोनी में बारिश के दौरान पानी से भरी गली में 2 पक्षों के करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग एक-दूसरे पर लाठी डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं ।कुछ लोग एक युवक को घेरकर पीटते भी नजर आ रहे हैं।महिलाएं बीच-बचाव की कोशिश करती हैं तो दबंग युवक उन्हें भी पीटने लगते हैं । किसी व्यक्ति ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जिसके बाद देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को मेडिकल जांच के लिए भेजा। पुलिस वायरल वीडियो से लोगों की पहचान कर रही है।
पीड़ित सोनू ने हापुड देहात थाने में तहरीर देते हुए बताया कि , दिनांक 26-9-26 को गौरव , मनोज व रविंद्र पुत्र विक्रम सिंह व तीन लोग अज्ञात लोग हमारे घर के अंदर लोहे की सरिया , डंडे लेकर आए, मेरी मां व मेरी बहन को बतमीजीकर गाली गलौज करने लगे, मेरी बहन व मां को मारने लगे तो मैंने बचाव किया तो उन्होंने मुझे बुरीतरह से पीटा, मेरे सर में काफी गंभीर चोटे आयी हैं, मेरे काफी चोटे आयी हैं, इन लोगों की वीडियो हमारे पास है इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करें ।
सी ओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित सोनू की शिकायत पर नामजद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है । जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।



