बरेली
मंगल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / फरीदपुर। श्राद्ध पक्ष में पितरों की शांति के लिए मोहल्ला महादेव स्थित प्राचीन श्री पंचेश्वरनाथ महादेव मंदिर में रविवार को श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ शुरू हुआ।
सुबह रामजानकी मंदिर से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। ढोल-नगाड़े, भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। यात्रा का समापन पंचेश्वरनाथ मंदिर में पूजन के साथ हुआ।
अयोध्या से पधारे कथा व्यास गजानंद जी महाराज ने भागवत महात्म्य का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्राद्ध पक्ष में कथा श्रवण और सत्कर्म से पितरों को शांति मिलती है। प्रथम दिवस के यजमान दुजेंद्र कुमार मिश्रा रहे।
आचार्य हिमांशु तिवारी, महंत राजकुमार दास, आचार्य शिवम शास्त्री, राम प्रकाश शास्त्री और बालयोगी वैभव पंडित ने सहयोग किया।
प्रधान अर्चक आचार्य संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि कथा 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोज दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक होगी। 4 अक्टूबर को पितृ शांति महायज्ञ, पूर्णाहुति और भंडारा होगा।



