साहेबगंज

हाजीपुर संकुल संगठन की आमसभा में11.60लाख का शुद्ध लाभ पेश किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत छोटी कुदर्जन्ना गांव के गंगा प्रसाद पश्चिम पंचायत भवन में सोमवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटीJSLPSसमर्थित हाजीपुर संकुल संगठनCLFकी वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधकDPM,हाजीपुर संकुल पदाधिकारी एवं उप प्रमुख रूबी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।आमसभा में संगठन की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट, वित्तीय स्थिति,बैंक लिंकेज,आजीविका संवर्धन और लखपति दीदी पहल की समीक्षा की गई।बताया गया कि वित्तीय वर्ष2025-26में संकुल संगठन ने11लाख60हजार 839रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के प्रस्तावित बजट एवं कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई, अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहोंSHGएवं ग्राम संगठनोंVOको मजबूत बनाने,शत-प्रतिशत वित्तीय समावेशन सुलभ बैंकिंग सेवाओं तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।वही मौके पर डीएफएम राजेश राय सदर बीपीएम डीएम-एसएमआईबी,डीएमएलएच सीसी पीआरपी बीएपी समेत बड़ी संख्या में संकुल स्तरीय कैडर स्वयं सहायता समूह की दीदियां एवं सीएलएफ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button